एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद अरमान कोहली को मिली जमानत
(बॉलीवुड डेस्क): बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक साल बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद अरमान कोहली को मंगलवार को जमानत दे दी है. अरमान को 1 लाख के बॉन्ड पर जमानत मिली है. एक्टर की जमानत याचिका पिछले एक साल से निचली अदालत में खारिज हो रही थी. इससे पहले अरमान ने कुछ बातें पेश कर जमानत के लिए अर्जी डाली थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अरमान कोहली निर्दोष हैं और उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है. अरमान के खिलाफ ना तो कोई प्रथम दृष्टयता मामला है और ना ही कोई ठोस सबूत. एक्टर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 67 के तहत रिकॉर्ड किया गया बयान ही एकमात्र सबूत है.
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




