खेल महाकुम्भ 2022 को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्य ने की प्रेस वार्ता, इस तारीख़ से शुरू होगा खेल महाकुंभ
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : खेल महाकुम्भ 2022 को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने आज प्रेस वार्ता की उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस वर्ष खेल महाकुंभ का आयोजन 2 अक्टूबर से शुरू होगा जो कि 25 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ का आयोजन न्याय ,ब्लॉक,जिला और राज्य स्तर पर किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का पंजीकरण निःशुल्क रखा गया है ।पंजीकरण ग्राम पंचायतों, प्राथमिक विद्यालयों, जूनियर हाईस्कूल,माध्यमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज ,युवा कल्याण,खेल ,शिक्षा कार्यालयों में कराया जा सकता है,पंजीकरण फार्म भी उक्त कार्यालयों/संस्थानों से प्राप्त किए जा सकते हैं।बताया की खेल महाकुम्भ 2022 का आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022, विकासखण्ड स्तर पर 20 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2022, जनपद स्तर पर 09 नवम्बर से 27 नवम्बर तथा राज्य स्तर पर 05 दिसम्बर 2022 से 25 जनवरी 2023 के मध्य कराया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के अतिरिक्त सीएसआर के अन्तर्गत विशेष पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस वर्ष खेल महाकुम्भ 2022 के अन्तर्गत राज्य के पारम्परिक खेलों जिनमे मुर्गा झपट,अड्डू ,गुल्ली डंडा, रस्सा कस्सी आदि शामिल हैं को भी पुनर्जीवित किया जाएगा जिन्हें की शो मैच के रुप में आयोजित किया जाएगा।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस वर्ष पैंटाथलान का भी आयोजन किया जाएगा जिसमे की 17 से 21 आयु वर्ग के खिलाड़ी भारतीय सेना,अर्धसैनिक बल,पुलिस ,होम गार्ड आदि में भर्ती हेतु निर्धारित मानक 1600 मीटर दौड़,लंबी कूद, ऊंची कूद,क्रिकेट बॉल थ्रो,चिनपअप विधाओं में राज्य के युवाओं को आकर्षित करने हेतु जनपद और राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित ही इस खेल महाकुंभ के आयोजन से हमारे प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर सामने आएगी ।ऐसे आयोजनों से हम अपने प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित करेंगे और उनकी दक्षता व प्रतिभा को निखारने के काम करेंगे।







