राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं: अमित शाह
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राहुल गांधी के टीशर्ट के मुद्दे पर अब गृह मंत्री अमित शाह ने भी टिप्पणी की है. राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने कहा- अभी-अभी राहुल बाबा, भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले हैं. राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं. गृह मंत्री ने कहा- मैं राहुल बाबा और कांग्रेसियों उनका संसद एक भाषण याद दिलाता हूं. राहुल बाबा ने कहा था कि भारत राष्ट्र है ही नहीं. अरे राहुल बाबा, किस किताब में पढ़े हो आप? ये तो वो राष्ट्र है जिसके लिए लाखों, लाख लोगों ने प्राणों की आहुति दे दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर जोधपुर पहुंचे. उन्होंने यहां राहुल गांधी और गहलोत सरकार को जमकर निशाने पर लिया. शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी निशाना साधा.







