चार्ल्स तृतीय बने ब्रिटेन के नए महाराज
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे 73 वर्षीय चार्ल्स अपनी मां के निधन के बाद स्वाभाविक रूप से महाराज बन गए हैं चार्ल्स तृतीय को सेंट जेम्स पैलेस में एक ऐतिहासिक समारोह में आधिकारिक रूप से ब्रिटेन का महाराज घोषित कर दिया गया है. यहां आज नए महाराज का राज्याभिषेक हुआ है. यह ताजपोशी ब्रिटेन के नियमों के मुताबिक हुई है. ताजपोशी के बाद राजा चार्ल्स तृतीय ने कहा कि मेरी मां का शासन काल, समर्पण और निष्ठा में बेमिसाल था. मेरी मां ने आजीवन प्रेम और निस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया. मैं अपनी पत्नी के निरंतर समर्थन से बेहद प्रोत्साहित हूं. राजा चार्ल्स तृतीय ने अपनी मां महारानी एलिजाबेथ के निधन पर कहा कि पूरी दुनिया मेरे साथ उस अपूरणीय क्षति के लिए सहानुभूति रखती है, जिसे हम सभी ने झेला है.
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




