केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अग्निवीर भर्ती को लेकर की बैठक
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान की अध्यक्षा में जिला प्रशासन एंव जनपद के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ जनपद में 20 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती में 13 जनपदों से आगे वाले लगभग 2 लाख अभ्यार्थियों के ठहरने एवं खाने की व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई, बैठक में ठहरने एवं खाने की व्यवस्था हेतू एक रूप रेखा तैयार की गई। उपस्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने एक एक दिन के लिए अपनी तरफ से सभी व्यवस्थाएं करने का आश्वासन मंत्री संजीव बालियान को दिया। इस बार भर्ती में अभ्याथियों के ठहरने की व्यवस्था राजकीय इंटर कालेज के मैदान के स्थान पर राजकीय आई.टी.आई मेरठ रोड मु0नगर पर करने का निर्णय लिया गया। बैठक उपरान्त मंत्री द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा राजकीय आई०टी०आई के मैदान एवं भवन का निरिक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।







