सीएम धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में होगा मदरसों का सर्वे
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा फैसला लिया हैं , उत्तराखंड में मदरसों का सर्वे किया जायेगा , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है की उत्तराखण्ड में मदरसों के कामकाज, गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं, इन शिकायतों को राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत प्रदेश के सभी मदरसों का सर्वे किया जाएगा। उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के चैयरमैन के मदरसों की जांच कराने के बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिक्रिया दी है।
#pushkarsinghdhami ,







