जी20 लीडर्स समिट की मेजबानी करेगा भारत
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारत 8 से 10 सितंबर 2023 के बीच नई दिल्ली में जी20 लीडर्स समिट की मेजबानी करेगा. 1 दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता भारत के अंतर्गत होगी. इस अध्यक्षता के दौरान भारत में 200 से अधिक जी20 बैठकों की मेजबानी करने की उम्मीद है. भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बयान जारी किया है. जी20 या ग्रुप ऑफ ट्वेंटी, दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है. इसमें 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, यूएसए) और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं.
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




