उत्तराखंड में कल से स्कूलों के खुलने में हुआ बदलाव, निर्देश जारी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड में शीतकालीन समय सारिणी के मुताबिक अगले छह महीनों के लिए स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है. अब स्टूडेंट्स को सुबह जल्दी स्कूल पहुंचने के बजाय सुबह 9:30 बजे स्कूल पहुंचना होगा और दोपहर साढ़े तीन बजे तक छुट्टी कर दी जाएगी. प्राथमिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल और माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। शिक्षा निदेशक के मुताबिक एक अक्तूूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक स्कूलों के खुलने के समय में यह बदलाव रहेगा। अभी स्कूल 8 बजे खुलकर 1 बजे तक चल रहे थे, लेकिन अब यह समय डेढ़ घंटे आगे खिसका दिया गया है.
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




