बुढ़ाना और शाहपुर में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का किया गया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। बुढ़ाना सर्किल के एसडीएम अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एबीएसए और अन्य टीम ने गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे किया। वही सरकार के दिशा निर्देश पर गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में जांच करने के लिए पहुंचे प्रशासनिक लोगों ने 11 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मदरसा संचालकों से बातचीत करते हुए बिना मान्यता के चल रहे मदरसों का निरीक्षण किया और मदरसों की रिपोर्ट तैयार की।
एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार के मुताबिक बुढ़ाना कस्बे के लुहसाना रोड स्थित दारुल उलूम शाहवलीउल्लहा मदरसे में जांच टीम ने बारीकी से निरीक्षण और कागजों की जांच करने के बाद दूसरी नंबर पर सिद्दिकिया मदरसे में जांच किया और मदरसा संचालकों से बातचीत करते हुए 11 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए एक जांच रिपोर्ट गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की तैयार की। उन्होंने कहा कि बुढ़ाना तहसील के 27 और शाहपुर ब्लॉक के 11 बिना मान्यता प्राप्त मदरसों की सरकार के आदेश पर जांच की जा रही है और जांच को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर हम मदरसों की जांच कर एक रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजेंगे।







