गुजरात विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को होगी वोटिंग
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा. 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. गुजरात में वर्तमान में चार करोड़ 90 लाख से अधिक मतदाता हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 51 हजार 782 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में 69.01 फ़ीसदी मतदान हुआ था. 182 विधानसभा सीटों वाली गुजरात विधानसभा में 13 सीटें अनुसुचित जाति, 27 सीटें अनुसूचित जनजाती के लिए आरक्षित हैं. गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं. बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी होती हैं. गुजरात में 2017 का चुनाव दो चरणों कराया गया था. मतदान का पहला चरण नौ दिसंबर और दूसरा चरण 14 दिसंबर को हुआ था. उस चुनाव में बीजेपी ने कुल 99 सीटों पर जीत का परचम लहराया था. वहीं कंग्रेस के खाते में 77 सीटें गई थीं. अन्य पार्टियों और निर्दलियों ने छह सीटों पर जीत हासिल की थी. गुजरात सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है.
#Gujarat Assembly Election 2022,







