नैनीताल /देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की शानदार फार्म एशिया कप के बाद आस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप में भी जारी रही। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस बीच विराट का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा। वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद समय मिलते ही विराट ने बुधवार को परिवार के साथ देवभूमि का रुख किया। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने गुरुवार सुबह-सुबह कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लिया, विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी के साथ कैची धाम में करीब दो घंटे बिताए। अनुष्का शर्मा ने सितंबर में विराट के शतक के बाद बाबा नीब करौरी की तस्वीर शेयर की थी। संभवतया उन्होंने विराट की फार्म वापसी के लिए दुआ मांगी थी और मुराद पूरी होने पर वह विराट के साथ यहां पहुंची हैं। नैनीताल जिले में भवाली-अल्मोड़ा एनएच किनारे स्थित कैंची धाम देश-विदेश के लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है।

#khabarnewindia #viratkohli ,