खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): गैस की चोरी को रोकने के लिए सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही हैं, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि अब एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस की चोरी को रोकने के लिए सरकार सिलेंडर को क्यूआर कोड (QR Code) से लैस करने जा रही है. यह कुछ-कुछ आधार कार्ड जैसा होगा. इस क्यूआर कोड के जरिए गैस सिलेंडर में मौजूद गैस की ट्रैकिंग करना बहुत आसान हो जाएगा. इसके साथ ही अगर अब कोई गैस सिलेंडर में गैस की चोरी करता है तो उसे ट्रैक करना भी बहुत आसान हो जाएगा. हमेशा ग्राहकों की यह शिकायत रहती है कि उसके घरेलू गैस सिलेंडर में गैसों की मात्रा 1 से 2 किलो कम निकली है. ऐसे में कई बार इसकी शिकायत करने के बाद भी ग्राहक उसकी ट्रेसिंग नहीं कर पाते हैं. इस कारण गैस की चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ा कार्रवाई नहीं हो पाती है, लेकिन अब सरकार ने ऐसे लोगों को पकड़े के लिए एक कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है. हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही सभी एलपीजी सिलेंडर पर क्यूआर कोड लगा दिया जाएगा. सरकार ने प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है. 3 महीने के अंदर इस काम को पूरा करने का टारगेट रखा गया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि नए गैस सिलेंडर में क्यूआर कोड डाला जाएगा. वहीं गैस सिलेंडर में क्यूआर कोड के मेटल स्टीकर को गैस सिलेंडर पर चिपकाया जाएगा. गैस सिलेंडर में  क्यूआर कोड की मौजूदगी से इसकी ट्रैकिंग बहुत आसान हो जाएगी. पहले गैस कम मिलने की शिकायत करने पर इसकी ट्रैकिंग आसानी से नहीं हो पाती थी, लेकिन अब क्यूआर कोड (QR Code) लग जाने के बाद इसे ट्रैक करना आसान होगा. पहले यह नहीं पता चल पाता था कि किस डीलर ने गैस सिलेंडर को कहां से निकाला और किस डिलीवरी मैन ने उसकी डिलीवरी ग्राहक के घर पर की थी. मगर क्यूआर कोड लगने के बाद सभी चीजों की ट्रैकिंग बहुत आसान हो जाएगी. 

 

#khabarnewindia,