नरेश टिकैत ने आजम खां और विक्रम सैनी को लेकर कही ये बात
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि वोट डालने का अधिकार संवैधानिक अधिकार है और इससे भी वंचित कर दें, तो इससे बड़ी तानाशाही क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजम खां के मतदान के अधिकार को खत्म करना संवैधानिक हनन है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बीजेपी के इस कदम को घिनौना कार्य करार दिया है। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि यदि पूर्व विधायक आजम खां के मतदान का अधिकार जा सकता है, तो विधायक विक्रम सैनी का क्यों नहीं। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बीजेपी की एकतरफा कार्यवाही पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर किसी की गाड़ी पर भाजपा का झंडा है या किसी के घर पर भाजपा का झंडा है, तो उसके लिए तो सब कुछ है। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश गन्ना बेल्ट है और यहां पर गन्ने की राजनीति चलती है और यहां गन्ने का किसान बिल्कुल बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा कि किसान बोलता है, तो उन पर मुकदमा दर्ज कर धमकी देते है।
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि खतौली विधानसभा के उपचुनाव में प्रशासन ईमानदारी से चुनाव कराये, क्योंकि यह चुनाव तय करेगा कि सरकार द्वारा जो कार्य किये जा रहे हैं, जनता उनसे कितना खुश है। इस अकेली सीट से सरकार पर कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है, परन्तु यह उपचुनाव सरकार के प्रति जनता की भावनाओं को उजागर करेगा और इससे सबक लेकर सरकार को सदबुद्धि आ सकती है।
#cmpushkarsinghdhami, #khabarnewindia, #khabarindia, #indiakhabar ,







