जेल में मसाज कराते हैं दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ! मसाज का वीडियो आया सामने
नई दिल्ली,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): तिहाड़ जेल में बंद आप के मंत्री सत्येंद्र जैन के मसाज का वीडियो आया सामने आने से बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गयी हैं, वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज करवाते दिख रहे हैं. आज जारी किए गए वीडियो में कथित तौर पर सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में अपने सेल में पैर, पीठ और सिर की मालिश कराते हुए देखा जा सकता है. तिहाड़ जेल के सीसीटीवी फुटेज में सत्येंद्र जैन बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं और कोई दस्तावेज देख रहे हैं. इस दौरान एक शख्स उनके पैर में मसाज कर रहा है. सत्येंद्र जैन अपने पैर उसके ऊपर रखकर मसाज करा रहे हैं.
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, "जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट! क्या केजरीवाल ऐसे मंत्री का बचाव कर सकते हैं? क्या उन्हें बर्खास्त नहीं कर देना चाहिए? यह AAP का असली चेहरा दिखाता है!"
बता दें, ईडी भी कोर्ट में दावा कर चुकी है कि तिहाड़ जेल में आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन ऐश की जिंदगी काट रहे हैं. ईडी ने तिहाड जेल में सत्येंद्र जैन के ऐशो आराम की सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में सौंपी थी. इस शिकायत में ED ने बताया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया हो रही है. इस बात का भी दावा किया जा रहा था कि जेल सुपरिटेंडेंट हर रोज नियमों के विरुद्ध सत्येंद्र जैन से मुलाकात करते हैं ताकि सलाखों के पीछे मंत्री साहेब को कोई दिक्कत न हो.
इसके बाद बीते 14 नवंबर को जेल नंबर 7 के 58 जेल स्टाफ का तबादला किया गया था, इनमें 4 सीनियर अधिकारी भी शामिल थे. इनमें 2 डिप्टी जेलर, 3 सहायक जेलर, 7 हेड वार्डर समेत सभी वार्डरों का ट्रांसफर कर दिया गया था. इसके अलावा जेल नंबर 7 के जेल अधीक्षक अजीत कुमार को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है. जेल नंबर 5 के अधीक्षक अशोक रावत को इस जेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी.
,#cmpushkarsinghdhami, #khabarnewindia, #khabarindia, #indiakhabar







