खतौली उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने जनसंपर्क कर मांगे वोट
मुजफ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): खतौली विधानसभा उपचुनाव के चलते सांसद तथा केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने रविवार को त्यागी बहुल्य गांव नावला, खेड़ी तगान तथा अंबरपुर में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। संजीव बालियान ने भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को वोट देकर जिताने की अपील करते हुए कहा कि मैं रात दिन आप सबके बीच में हूं। विक्रम सैनी ने पूरी विधानसभा में अनेकों कार्य कराए हैं। अगर कहीं कोई गलती हुई हो, तो मैं आपके सामने उपस्थित हूं, मुझे निसंकोच कह सकते हैं। अगर कोई कार्य अधूरे रह भी गए हों, तो चुनाव जीतने के बाद राजकुमारी सैनी द्वारा पूर्ण कराये जायेंगे।खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी देवी और रालोद सपा के गठबंधन प्रत्याशी मदन भैय्या के चुनाव प्रचार ने तेज़ी पकड़ ली है। भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक विक्रम सैनी की पत्नी श्रीमती राजकुमारी देवी और रालोद सपा व आज़ाद समाज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी मदन भैय्या ने चुनाव मैदान में ताल ठोक रखी है।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता देवव्रत त्यागी , बुढाना चेयरमैन जितेन्द्र त्यागी , शाहपुर प्रमुख अरविन्द्र त्यागी ,वरिष्ठ नेता राजू अहलावत , जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी , अनिल त्यागी एवं अरुण त्यागी अमित प्रधान चादपुर, शौकीन जिला पंचायत सदस्य एवं सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
#khabarnewindia, #khabarindia, #indiakhabar ,







