T20 World cup: पाकिस्तान ने एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल में बनायी जगह
(स्पोर्ट्स डेस्क) : पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान ने एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है. इस सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को चार विकेट पर 152 रन पर रोक दिया. न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने 35 गेंद में नाबाद 53 और कप्तान केन विलियमसन ने 42 गेंद में 46 रन बनाकर स्कोर 150 के पार पहुंचाया. पाकिस्तान के ओपनर बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान ने 153 रनों के टारगेट को टीम के लिए आसान बना दिया. दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली और 100 से ज्यादा रन की साझेदारी भी की. बाबर आजम ने 42 गेंदों पर 53 रन बनाए. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ये उनका पहला अर्धशतक था. वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 43 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली.
T20worldcup2022,







