अल्मोड़ा दौरा: सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों की ली जानकारी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस अल्मोड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की तथा उनके क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। यहां पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दिये गये ज्ञापनों पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक एवं उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय टम्टा, विधायक कपकोट सुरेश गडिया समेत अन्य उपस्थित रहे।
#cmpushkarsinghdhami, #khabarnewindia, #khabarindia, #indiakhabar ,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




