फीफा विश्व कप 2022 का आगाज़, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी का हो सकता हैं ये आखिरी विश्व कप !
(स्पोर्ट्स डेस्क): फीफा विश्व कप 2022 का शानदार आगाज़ हो चुका है. फीफा विश्व कप की बात करें तो पुर्तगाल का पहला मैच 24 नवंबर को घाना के साथ होगा. ये मैच दोहा में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे शुरू होगा. कहा ये भी जा रहा है कि पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटिनियाई स्टार लियोनेल मेस्सी का ये आखिरी विश्व कप होगा. ऐसे में देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इनमें से कौन सा स्टार अपनी टीम को चैंपियन बना पाने में कामयाब हो पाता है. इसी बीच क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक चौंकाने वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. दरअसल पुर्तगाली स्टार इंस्टाग्राम पर 500 मिलियन फॉलोवर पाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं.
#FifaWorldCup2022, khabarnewindia, #khabarindia, #indiakhabar ,







