नई दिल्ली /खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल का एक और वीडियो सामने आया है. यह वीडियो 13 सितंबर का है. इसमें सत्येंद्र जैन खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि सत्येंद्र जैन की ओर से राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा गया है कि उन्होंने 6 महीने से अन्न का एक भी दाना नहीं खाया है.बुधवार सुबह सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया. पांच मिनट से अधिक के इस वीडियो में जैन होटल का खाना, फल और सलाद खाते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो उनके जेल के कमरे में लगे सीसीटीवी की फुटेज हैं. यह वीडियो तिहाड़ जेल सूत्रों के हवाले से सामने आए हैं. सूत्रों का कहना है कि जेल में रहने के दौरान सत्येंद्र जैन का वजन आठ किलो बढ़ गया है. यह जैन के वकील के मंगलवार को किए गए दावों के उलट है. वकील ने दावा किया था कि जेल जाने के बाद जैन का वजन 28 किलो कम हो गया है. बुधवार को सामने आए खाना, फल और सलाद खाने के वीडियो को लेकर बीजेपी एक बार फिर आप पर हमलावर है. 

सत्येंद्र जैन का तिहाड़ से पहला वीडियो 20 नवंबर को सामने आया था. इसमें वो अपने सिर और पैर की मसाज कराते हुए नजर आए थे. ये वीडियो इसी साल 13,14 और 21 सितंबर के थे. इसमें एक व्यक्ति जैन के पैर और सिर की मसाज करता हुआ नजर आ रहा है. तिहाड़ जेल के सूत्रों ने मंगलावर को जैन का मसाज करने वाले कैदी की पहचान भी सार्वजनिक कर दी. सूत्रों के मुताबिक मसाज करने वाला कैदी रेप और बच्चे यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद है. 

#khabarnewindia, #khabarindia, #indiakhabar ,