नई दिल्ली/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : दिल्ली एमसीडी चुनाव में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ हैं बीजेपी और आप दोनों ही पार्टी एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहीं हैं इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नई दिल्ली जाएंगे, वहां वे नगर निगम चुनाव में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पांच जनसभाएं करेंगे। इससे पूर्व दिल्ली में एक सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद दिल्ली नगर निगम के संतनगर वार्ड में पार्टी रेखा रावत के समर्थन में जनसभा करेंगे। दिल्ली एमसीडी चुनाव में पहली बार उत्तराखंड मूल के रिकॉर्ड 10 कार्यकर्ताओं को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है । प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन भी चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम विधानसभा स्तर पर कार्य करेगी।

#cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #khabarnewindia, #khabarindia,