बीसीसीआई टी20 सेट-अप के लिए अलग कोच नियुक्त करने पर कर रहा विचार !
(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया पिछले काफी लम्बे समय से अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं, टी 20 फॉर्मेट में तो टीम इंडिया लगातार बड़े टूर्नामेंटों में असफल हो रही हैं इसकी को देखते हुए अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टी20 सेट-अप के लिए अलग कोच नियुक्त करने के लिए विचार कर रहा है, यानी हेड कोच राहुल द्रविड़ की टी20 टीम से छुट्टी हो सकती है. बोर्ड के एक सूत्र के मुताबिक भारतीय टी20 टीम के लिए नए कोचिंग सेट-अप का ऐलान जनवरी में हो सकता है. वहीं, टीम इंडिया को जनवरी में ही श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि बोर्ड टी20 टीम के लिए नए कोच नियुक्त करने में रुचि ले रहा है.बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. राहुल द्रविड़ या किसी की क्षमता के बारे में नहीं बल्कि , टाइट शेड्यूल को मैनेज करने वाले और स्पेशलाइज स्किल्स को बोर्ड पर लाया जाए. टी20 अब एक अलग खेल, कठिन कैलेंडर और नियमित आयोजनों की तरह है. हमें भी बदलाव को करने की जरूरत है. हां, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि भारत में जल्द ही नई टी20 कोचिंग सेट-अप होगा.'
#bcci, #teamindia,







