खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दें. स्वास्थ्य मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी चिट्ठी लिखी है और यात्रा रोकने की अपील की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' से कोरोना फैलने के खतरे पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा, "चूंकि कोरोना महामारी एक सार्वजनिक आपात स्थिति है, इसलिए देशहित में 'भारत जोड़ो यात्रा' को स्थगित करने पर फैसला लिया जा सकता है. राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो. यात्रा से जुड़े लोगों को मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग कराया जाए." इसके अलावा कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके लोगों को ही यात्रा से जुड़ने की अनुमति देने की अपील की गई है.

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रमुख उदय भान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का राज्य में स्वागत किया. यह यात्रा 23 दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग इलाकों से गुज़रेगी. दरअसल, चीन समेत कई देशों कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है और राज्यों को भी राज्यों को जीनोम सिक्ववेंसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. कोरोना संक्रमण रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवियाने राहुल गांधी और अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में स्वास्थ्य मंत्री ने दोनों नेताओं से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की अपील की है.

#Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra,