सीएम धामी ने बिलावल भुट्टो के प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान को बताया देश का अपमान
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की विवादित टिप्पणी पर पूरे देश में जमकर इसकी आलोचना हो रही है वही आज उत्तराखण्ड में भी जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान के साथ बिलावल भुट्टो का पुतला फूंक रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सीएम धामी ने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था मजाक बन गई है। वे बर्बादी के कगार पर हैं, इसलिए इस तरह के हास्यास्पद बयान देकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने आगे कहा कि बिलावल भुट्टो का इस प्रकार का बयान हमारे देश के लोगों का अपमान है। कहीं न कहीं इस प्रकार का बयान जो पाकिस्तान की अंदरूनी राजनीति है। पाकिस्तान की हालत पस्ता है। वहां की अर्थव्यवस्था खोखली हो गई है। पाकिस्तान जिस प्रकार से बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। उससे कहीं न कहीं ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महानगर व भाजयुमो की ओर से देहरादून में घंटाघर पर प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला चौक पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो व पाकिस्तान का पुतला फूंका। हल्द्वानी बुद्ध पार्क में भी भुट्टो का पुतला फूंका गया। इस दौरान पाकिस्तान और बिलावल भुट्टो के विरोध में नारेबाजी भी की गई।
#pmmodi, #Bilawal Bhutt , #cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #dehradunnews, #uttarakhandnews, #khabarnewindia,







