ड्रग्स केस में रकुल प्रीत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने भेजा समन
(बॉलीवुड डेस्क): अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को ईडी ने शुक्रवार को ड्रग्स मामले में तलब किया हैं, ईडी ने शुक्रवार को रकुल को टॉलीवुड ड्रग्स मामले से जुड़े एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच में शामिल होने के लिए भी कहा है. अदाकारा को 19 दिसंबर के दिन ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. इस मामले में पहले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर है. बतादें कि इससे पहले तेलुगू फिल्म उद्योग से जुड़े 11 लोगों से पूछताछ की थी, जिसमें अभिनेताओं और निर्देशकों के अलावा एक का ड्राइवर भी शामिल था. एंटी-मनी-लॉन्ड्रिंग एजेंसी पिछले 4 वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी और खपत के इस मामले की जांच कर रही है, जब एलएसडी और एमडीएमए और अन्य नशीले पदार्थो की आपूर्ति करने वाले हाई-एंड ड्रग्स कार्टेल का 2017 में तेलंगाना के निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग द्वारा भंडाफोड़ किया गया था।
#Rakul Preet Singh,







