कैंट विधायक सविता कपूर ने किया सड़क एवं नाली कार्यों का शिलान्यास
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : कैंट विधायक सविता कपूर ने रविवार को लोक निर्माण विभाग एवं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से चल रहे सड़क एवं नाली निर्माण विकास कार्यो का शिलान्यास किया ।

इस अवसर पर कपूर विधायक सविता कपूर ने बताया कि इंजीनियर एन्क्लेव में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, इस स्थान पर बरसाती पानी की निकासी नहीं होती थी जिस कारण यहाँ जल भराव होता था नाली निर्माण के बाद लोगो को इससे समाधान मिलेगा और साई लोक लेन नंबर 4 में श्रतिग्रस्त सड़क कार्य का भी शिलान्यास किया है लोक निर्माण विभाग से बनने जा रहे इस कार्य से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा ।

इस अवसर पर ओमेंद्र भाटी , उपाध्याय सरदार चरणजीत सिंह, भरत सिंह नेगी, आनंद जुयाल, कैलाश नेगी ,सुमित पांडे आदि लोग उपस्थित रहे ।
#dehradunnews, #uttarakhandnews, #khabarnewindia, #khabarindia ,







