देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रदेश की राजधानी देहरादून में जिस्म के सौदगरों का गंदा धंधा जोर शोर से चल रहा है। स्पा सेंटर या मसाज पार्लर अब जिस्मफरोशी के लिए बदनाम होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया हैं राजधानी देहरादून के राजपुर रोड के ‘स्पा सेंटर’ में, देहरादून पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के धंधे का एक बार फिर भंडाफोड़ किया गया है। स्पा सेंटर का संचालन कर रही महिला के अलावा महिला प्रबंधक की भी गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में कुल 11 महिला सहित 13 की गिरफ्तारी हुई है। स्पा सेंटर की संचालक स्पा की आड़ में महिलाओं के साथ मिलकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रही थी।

फोटो: स्पा सेंटर से पकड़े गए महिला एवं पुरुष

बता दें की देहरादून के स्पा सेंटरो में अवैध गतिविधियों के संचालित होने के संबंध में उच्चाधिकारियों को लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी। इसके बाद डालनवाला पुलिस,  ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित एनजीओ , जिला विधिक प्राधिकरण के सदस्यो को साथ लेकर राजपुर रोड पर स्थित ‘स्पा सेन्टर’ पर दबिश दी गई, यहां का हाल देखकर पुलिस के होश उड़ गए, पुलिस द्वारा स्पा के नाम पर स्पा सेन्टर के अंदर अनैतिक देह व्यापार करते पुरूष व महिलाएं पकड़ी गई। अंदर कई आपत्तिजनक स्थिति में और सामग्री भी मिली। पुलिस द्वारा स्पा सेंटर संचालक दो महिलाओं सहित 11 महिलाएं  और दो पुरूष ग्राहक को गिरफ्तार किया गया।

अब बड़ा सवाल ये हैं क्या उत्तराखंड में देह व्यापार का धंधा खूब फल-फूल रहा है? देह के सौदागरों को ना तो प्रशासन का डर है और ना ही पुलिस का खौफ। वहीं देहरादून में भी जिस्म के सौदगरों का गंदा धंधा जोर शोर से चल रहा है। जिस्म के सौदागर अब मसाज पार्लर और स्पा सेंटर की आड़ में अवैध काम कर रहे हैं।

#Prostitutionbusiness, #dehradunnews, #uttarakhandnews, #spacenterdehradun,