देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पिछले 5 दिनों में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर्स 66 फीसदी लुढ़क गए हैं. वहीं, गौतम अडानी की संपत्ति की बात करें तो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद में उनकी नेटवर्थ में बड़ी गिरावट आई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब गौतम अडानी दुनिया के अमीरों में टॉप-20 से भी बाहर होकर फिलहाल 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गौतम अदाणी को एक ही दिन में करीब 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर फेसबुक के संस्थापक जुकरबर्ग की संपत्ति में 12.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पिछले साल यानी 2022 की बात करें तो वह अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए थे. साल 2023 की शुरुआत से ही अडानी संकट में फंसे हुए हैं. 

10 दिन में 59.2 अरब डॉलर साफ हुई संपत्ति
साल 2023 में गौतम अडानी को हुए कुल नुकसान की बात की जाए तो अब तक उनकी संपत्ति 59.2 अरब डॉलर गिर गई है. वहीं, पिछले 10 दिनों में उन्होंने 52 अरब डॉलर रुपये गवां दिए हैं. 

आज 35 फीसदी फिसला स्टॉक
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों की बात की जाए तो आज के कारोबार में कंपनी के शेयरों में 35 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. आज कंपनी का स्टॉक 547.80 रुपये फिसलकर 1,017.45 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. 

#HindenbergRow, #AdaniGroup, #Gautam AdaniNetWorthFall,