भाजपा बन चुकी है भर्ती घोटालो का अड्डा: लक्की राणा
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार का अमृतकाल उत्तराखंड के लिए घोटालकाल बन चुका है लगातार एक के बाद एक जितनी भी भर्ती परीक्षाएं प्रदेश में हो रही है सभी में घपले और घोटाले निकलकर सामने आ रहे है जिसको अंजान और कोई नही बल्कि खुदको राष्ट्रवादी कहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता ही दे रहे है उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगो ने प्रदेश के युवाओं को छलने और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। इसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नही करेगी।
लक्की राणा ने कहा कि न जाने और कितने हाकम भाजपा में ऐसे बैठे हुए है जिन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर अपने घर भरने की कसम खाई है उन्होंने यह बात उत्तराखंड में एई, जेई की भर्ती परीक्षा में घपले के बाद कही।
#dehradunnews, #uttarakhandnews, #LuckyRana,







