फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से की शादी
(बॉलीवुड डेस्क)। देश में सामाजिक और राजनीतिक मामलों पर अपने बेबाक रुख और बेबाक राय के चलते लगातार सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने फैंस को एक नया झटका दिया है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की है। स्वरा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर दोनों की एक फोटो और वीडियो शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी है। इसमें वीडियो में दोनों द्वारा की गई रजिस्टर्ड शादी के दस्तावेज भी हैं। दस्तावेजों के मुताबिक दोनों ने 6 जनवरी 2023 को मुंबई में शादी की थी। स्वरा ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो में फहद के साथ खिलखिलाते प्यार की यादों का कोलाज पेश किया है।
फहद अहमद समाजवादी पार्टी की यूथ विंग के मुंबई और महाराष्ट्र डिवीजन के अध्यक्ष हैं। फरवरी 1992 में जन्मे फहद उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। फहाद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। फिर एम-फिल करने के लिए मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में आ गए। यहीं से उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। टाटा संस्थान में अध्ययन के दौरान, फहद अहमद को छात्र संघ के महासचिव के रूप में चुना गया और 2017 से 2018 तक इस पद पर रहे। अब वह यहां से पीएचडी कर रहे हैं।
#Swara Bhaskar, #Fahad Ahmed, #Swara BhaskarFahad Ahmed,







