किसान नेता राकेश टिकैत को मिली परिवार सहित मिली बम से उड़ाने की धमकी
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भाकियू अध्यक्ष चौधरी नेता राकेश टिकैट को परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिली है. किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल पर वॉइस कॉल व मैसेज कर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी दी है. इसको लेकर राकेश टिकैत ने भौराकलां थाने में तहरीर दी है. साथ ही उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री व डीजीपी को पत्र भेजकर सुरक्षा देने की गुहार लगाई है. मोबाइल पर दी गई धमकी की जानकारी टिकैत परिवार ने पुलिस को दी और भौराकलां थाने में गौरव टिकैत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिवार को किसान आंदोलन से अलग होने की चेतावनी दी गई है। भाकियू युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत ने बताया कि कई बार कॉल की गई है। पहले परिवार ने इसे किसी की शरारत समझा, लेकिन बार-बार कॉल आने की वजह से भौराकलां थाने में तहरीर दी गई है। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि धमकी देने वाले मानसिक रोगी हैं। इस तरह के बीमार उन्हें हवाई जहाज और एयरपोर्ट पर भी मिले हैं। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार पता लगाए कि यह कौन सा गैंग है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सुरक्षा है, पर राज्य से बाहर जाने पर किसान नेताओं और परिवार के सदस्यों को आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
# Rakesh Tikait,







