Umesh Pal Hatyakand: माफिया अतीक अहमद के करीबियों के अवैध निर्माणों पर फिर चलेगा बुलडोजर !
खबर न्यू इंडिया, (न्यूज़ डेस्क): यूपी के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद के मददगारों और करीबियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। माफिया अतीक अहमद के करीबियों और शूटरों के अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई एक बार फिर आरंभ होगी। फरारी साबिर काट रहे शूटरों के अलावा उनके रिश्तेदारों, मददगारों की सूची तैयार की गई है। इसमें माफिया गिरोह से जुड़े अपराधियों के 20 से अधिक अवैध निर्माण सूचीबद्ध किए गए हैं। अबकी बार किसके अवैध निर्माण से ध्वस्तीकरण की शुरुआत होगी, इस पर सोमवार तक निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए दर्जन भर से अधिक अवैध निर्माणों को रिश्तेदारों जिला प्रशासन और पीडीए की ओर से चिह्नित किया गया है। इसमें फरार शूटर गुड्डू मुस्लिम, गुलाम अहमद और साबिर के भी बिना मानचित्र पास कराए बने भवन शामिल हैं।
#Atiq Ahmed, #Umesh Pal Hatyakand, #upnews, #cmyogi, ,







