खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और उद्धव के करीबी दीपक सावंत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए, उद्धव ठाकरे को लगातार कई नेता छोड़कर जा रहे हैं. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई सोमवार को शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे. पार्टी में हो रही टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और शिंदे गुट पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मुंबई में बुधवार को बीजेपी की तुलना अफजल खान से करते हुए कहा कि जिस तरह अफजल खान ने हिंदुस्तान में आक्रमण करते हुए लोगों के घर तोड़ दिए, भगवान के मंदिरों को तहस नहस किया. लोगो को अपने साथ लाने के लिए जो किया, वही काम बीजेपी आज कर रही है. अगर पार्टी में शामिल नहीं होते हैं तो जेल भेज रही है. वंही सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम सावंत का पार्टी में स्वागत करते हैं और हमें इससे फायदा होगा. एक के बाद एक नेताओं के जाने से उद्धव ठाकरे गुट का पलड़ा कमजोर होता दिख रहा है।महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के बाद से उद्धव ठाकरे को एक के बाद एक झटके लगे रहे हैं। 

#Uddhav Thackeray, #Deepak Sawant Joins Shinde Camp, #Uddhav Vs Shinde, #Maharashtra News, #cmeknathshinde, #Eknath Shinde ,