(बॉलीवुड डेस्क) : बॉलीवुड की सुपर हिट फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल की खबर ने लोगों में एक्साइटमेंट की लहर दौड़ा दी है। करीना कपूर खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस 3 इडियट्स के सीक्वल पर बात करती नजर आ रही हैं. करीना कपूर ने साफ-सीधे शब्दों में तो फिल्म का सीक्वल नहीं अनाउंस किया है लेकिन एक्ट्रेस की बातों से लोगों ने 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले राजकुमार हिरानी ने भी मीडिया से बातचीत में इस खबर को कंफर्म किया था कि ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल आएगा. उन्होंने फ्रेंचाइजी को लेकर कहा था कि अभी इसकी स्क्रिप्टिंग चल रही है. इसके लिए वे अपने को-राइटर अभिजात जोशी के साथ काम कर रहे हैं. डायरेक्टर ने फिल्म की कास्ट, प्लॉट और ये कब फ्लोर पर जाएगी इस डिटेल का खुलासा नहीं किया था. 2009 की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘ 3 इडियट्स’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी नजर आई थीं. 55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार 400 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म में आमिर और करीना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. 

 

 

 
 
 
 
 

 

#3 Idiots, #3 Idiots Sequel, #Kareena Kapoor, #Kareena Kapoor On 3 Idiots Sequel, #amirkhan,,