मेरठ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर 31 मार्च रात 12 बजे से टोल दरें 10 प्रतिशत बढ़ जाएंगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नई दरों की सूची जारी कर दी है। दोनों राजमार्गों पर रोजाना चलने वाले करीब 1 लाख 20 हजार वाहन चालकों पर टोल वृद्धि का असर पड़ेगा। कुलमिलाकर 31 मार्च रात 12 बजे से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के साथ अन्य राज्यों के लोगों को भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सफर के दौरान टोल देना होगा, जिससे सफर महंगा हो जाएगा।दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर टोल दरें के मुताबिक अब नया रेट आ गया है। जिसके चलते पहले हल्के चार पहिये वाहन से 155 रुपए लिए जाते थे जो अब 160 हो गए हैं। इसके साथ ही कॉमर्शियल चार पहिये वाहन पहले 245 रुपए देते थे अब 260 देंगे। 6 टायरा ट्रक और बस 520 की जगह 545 देंगे। 10 टायरा बड़े ट्रक 565 की जगह अब 595 रुपए देंगे। 12 टायरा बड़े कॉमर्शियल वाहन 815 की जगह अब 855 देंगे। ट्रॉला ट्रक 990 की जगह अब 1040 रुपए देंगें।

#upnews, #NHAI, #Delhi-Meerut Expressway, #Ghaziabad-Aligarh Highway ,