लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानो की फसलों को भारी नुकसान होने की खबर हैं इसी क्रम में  मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में हो रही बारिश, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि के कारण जन हानि और पशु हानि एवं फसलों में हुए नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा राशि तत्काल वितरण कराएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड में भ्रमण करें। जलभराव आदि की समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए। पश्चिमी यूपी में तेज हवा के साथ बेमौसम बरसात और तेज हवा से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल गिर गई तो सरसों की फलियां टूट गई हैं। वहीं आलू खेत की खुदाई प्रभावित हुई है। बताया गया कि 20 और 21 मार्च को भारी बरसात की आशंका जताई गई है, बारिश होने से गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान होने से किसान बेहद चिंतित हैं। सरसों की फसल पककर तैयार है। पकी और कटी हुई सरसों की फसल को नुकसान है। सरसों में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी। इससे उसकी गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। दस प्रतिशत आलू की खुदाई के बाद आलू खुले में रखा है। 

#upnews, #cmyogi, #rain, #upweather,