(स्पोर्ट्स डेस्क):  लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर होमग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इससे पहले इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। हैदराबाद की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है। लखनऊ की मौजूदा आईपीएल के तीन मैचों में दूसरी जीत है। पिछले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स ने हराया था। लखनऊ की जीत में क्रुणाल पांड्या का अहम योगदान रहा. वे प्लेयर ऑफ द मैच बने. हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 121 रन बनाए. इसके जवाब में लखनऊ ने 16 ओवरों में ही मैच जीत लिया. क्रुणाल ने 3 विकेट लेने के साथ-साथ 34 रन भी बनाए. सीजन में पहली बार सनराइजर्स की कप्तानी कर रहे ऐडन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबजी का फैसला किया. टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए. जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 127 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। लखनऊ की जीत में क्रुणाल पांड्या ने दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, इसके बाद बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 23 गेंदों में 34 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. उनकी इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इसके अलावा टीम के कप्तान केएल राहुल ने भी 35 रनों का योगदान दिया. 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी.

#TATA IPL 2023, #IPL 2023, #LSG vs SRH,#Lucknow Super Giants, #Sunrise Hyderabad,