Amritpal Arrested: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब के मोगा से गिरफ्तार
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल ने मोगा के गांव रोड़े में सरेंडर किया है, ये जरनैल सिंह भिंडरावाला का पैतृक गांव है। अमृतपाल सिंह को बठिंडा से एयरलिफ्ट कर डिब्रूगढ़ जेल लाया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा। बता दें कि पंजाब पुलिस पहले ही खालिस्तान समर्थक के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा चुकी है। सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था जब उसके और उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू की गई थी। अमृतपाल पिछले किई दिनों से फरार चल रहा था. 37 दिन बाद खालिस्तानी समर्थक नेता ने पंजाब की मोगा पुलिस के सामने आज सुबह सरेंडर किया. वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल पर हत्या समेत कई केस दर्ज है और एनएसए भी लगा है. असम के डिब्रूगढ़ में देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां बारी-बारी से अब अमृतपाल से पूछताछ करेंगी. जिसमें आईबी और एनआईए भी शामिल रहेंगी, पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि हमें विशेष सूचना मिली थी कि अमृतपाल सिंह रोडे गांव में था, उसे घेर लिया गया और उसके फरार होने की कोई गुंजाइश नहीं थी. उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने मोगा जिले के रोडे गांव से सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया.
#Amritpal Arrested, #Amritpal Singh, #Punjab Police,#Amritpal Singh Police Custody,






