(बॉलीवुड डेस्क) : बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'योद्धा' अब 15 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के लिए बेकरारी से इंतजार कर रहे दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। एक बार फिर इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।फिल्म का कहानी सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशि खन्ना अभिनीत फिल्म योद्धा की कहानी एक सच्ची घटना से प्रेरित हो सकती है। बताया जा रहा है कि अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म में रॉ के एजेंट के रूप में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक निर्माताओं द्वारा फिल्म की कहानी को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की।

#Sidharth Malhotra, #Yoddha, #disha patni,