सांसद नरेश बंसल ने कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के आसमिक निधन पर जताया गहरा शोक
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने भाजपा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता व सरकार मे कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के आसमिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद बंसल ने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत क्षती है उन्होंने कहा कि चंदन रामदास से दशको पुराना संबंध था। सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड चन्दन राम दास सौम्य,सरल स्वाभाव के धनी व जुझारू राजनेता थे। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि उनकी असमय हुई मृत्यु असहनीय है और उनकी कमी कोई भी पूरी नहीं कर सकता। सांसद नरेश बंसल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर उन्हे अपने श्री चरणों में स्थान दे ।
MP Naresh Bansal, #Cabinet minister Chandan Ramdas,







