UP Nikay Chunav: यूपी में निकाय चुनाव की सरगर्मिया जोरो पर हैं, नेताओ का पाला बदलने का सिलसिला जारी
लखनऊ: यूपी में निकाय चुनाव की सरगर्मिया जोरो पर हैं, नेताओ का पाला बदलने का सिलसिला जारी हैं इसी क्रम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सरोजनी नगर से जिला पंचायत सदस्य पलक रावत सहित कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश कार्यालय में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराकर शामिल कराया। इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से ख़त्म हो चुकी है। भाजपा की नीतियों से राजनीति पार्टियां प्रभावित हो रही हैं। सपा,कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी में आना चाह रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस के कई नेता भी भाजपाई हो गए। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए। दिलप्रीत सिंह डीपी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। इसके अलावा, कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके रणवीर सिंह कलसी और कांग्रेस शहर महासचिव संजय गिरी भी भाजपा में शामिल हो गए।
#UP Nikay Chunav 2023, #upnews, #upbjp,,







