‘आवारा पागल दीवाना 2’ मल्टीस्टारर एक्शन-कॉमेडी भरपूर !
(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड फिल्मकार फिरोज नाडियाडवाला सुपरहिट फिल्म आवारा पागल दीवाना का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। आवारा पागल दीवाना में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और जॉनी लीवर की अहम भूमिका होगी। इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी की एंट्री भी हो गई है। ऐसे में फिल्म में जबरदस्त धमाल होने वाला है। 2002 में रिलीज हुई इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इस मल्टीस्टारर फिल्म में भरपूर एक्शन के साथ-साथ जॉनी लीवर और परेश रावल जैसे दिग्गजों की जबरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिली थी. अब ‘आवारा पागल दीवाना 2’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. फिल्म मेकर्स ‘आवारा पागल दीवाना 2’ को मल्टीस्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म बनाना चाहते हैं. ये फिल्म कई मायनों में एक बड़ी फिल्म होने वाली है. बड़ी और दिग्गज स्टार कास्ट के साथ ही फिल्म का बजट भी बहुत ज्यादा होगा. आने वाले 2 महीनों में फिल्म की स्टार कास्ट में और भी कई नाम जुड़ सकते हैं.
#bollywood, #Awara Paagal Deewana 2,







