UK Board Result 2023:उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित,टिहरी के सुशांत 10वीं में और जसपुर की तनु 12वीं में रहे टॉपर
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड बोर्ड 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया हैं, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने आज हाईस्कूल इंटरमीडिएट के परिणाम 2023 की घोषणा की हैं, हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया तो वहीं इंटर मीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव ने बताया हाई स्कूल, इंटर मीडिएट की उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 30 केंद्रों पर किया गया था। बोर्ड की ओर से मूल्याकंन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी और मूल्यांकन कार्य को 29 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। प्रदेशभर में करीब 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को 4500 शिक्षकों ने जांचा। इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,27,324 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं, परीक्षाफल 80.98 प्रतिशत रहा। वही हाईस्कूल की परीक्षा में 1,32,115 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं, परीक्षाफल 85.17 प्रतिशत रहा। इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनको बेसब्री से परीक्षाफल का इंतजार है। हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख 27 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
#UKBoardResult, #UttarakhandBoardResult2023,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,







