हरिद्वार.खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : योग गुरु बाबा रामदेव ने बीजेपी सांसद के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना-प्रदर्शन का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि देश के पहलवानों का जंतर मंतर पर बैठना और कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना यह बहुत ही शर्मनाक बात है. ऐसे व्‍यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए. बाबा रामदेव ने न केवल बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग, बल्कि उनके बयानों को लेकर भी बीजेपी सांसद को निशाने पर लिया. आपको बता दे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद बृजभूषण शरण सिंह को हटाए जाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कुश्ती खिलाड़ियों दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

#BabaRamdev#WrestlersProtest, #BabaRamdevOnWrestlersProtest,,