केंद्रीय खेल मंत्री के बुलावे पर पहलवानों और सरकार के बीच हो सकती हैं बातचीत
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे पहलवानों से केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर के बीच आज मुलाकात हो सकती है. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी पहलवानों को बातचीत के लिए न्योता भेजा है. वहीं अनुराग ठाकुर के बातचीत के प्रस्ताव पर पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हम सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठों और समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे. जब सभी अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम मानेंगे. ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात को मान लें और अपना धरना समाप्त कर दें. बैठक के लिए अभी तक कोई समय तय नहीं किया गया है. हालांकि खिलाड़ियों का कहना है कि हम छुपकर कोई बैठक नहीं करेंगे. पहलवानों ने साफ कर दिया है कि उन्हें बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी से कम कुछ भी मंजूर नहीं है. इसके पहले 3 जून को आंदोलन कर रहे पहलवानों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. हालांकि, इस मुलाकात के बाद कोई नतीजा नहीं निकला था.
#Brij Bhushan Sharan Singh, #Bajrang Punia,#Wrestlers Protest, #Sakshi Malik,#UnionSportsMinisterAnuragThakur,#nuragThakur,







