आईपीएल से संन्यास की अटकलों को महेंद्र सिंह धोनी ने किया खारिज
(स्पोर्ट्स डेस्क) : आईपीएल से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने यह साफ कर दिया कि वह फिलहाल संन्यास नहीं ले रहे हैं और अगले सीजन में भी वह खेलते हुए नजर आएंगे. उनके फैंस के लिए यह एक बेहद बड़ी खुशखबरी है क्योंकि लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल मैच होगा. बता दें कि सीएसके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि एमएस धोनी अगले सीजन भी खेलेंगे। इसलिए मुझे उम्मीद है कि फैंस हमें लगातार सपोर्ट करते रहेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां खिताब दिलाने के बाद आईपीएल से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि दर्शकों के प्यार को देखते हुए उन्हें तोहफा देने के लिये वह अगले सत्र में फिर खेलेंगे. धोनी ने कहा कि भले ही यह मुश्किल काम है, लेकिन वह कड़ी मेहनत करेंगे और अगले सीज़न की तैयारी करेंगे। उन्होंने कहा, यह मेरे करियर का आखिरी हिस्सा है, उन्हें लगता है कि मैं अभी और क्रिकेट खेल सकता हूं। इसमें कुछ भी रूढ़िवादी नहीं है और मैं इसे सरल रखना पसंद करता हूं।
#IPL2023,#ChennaiSuperKings,#MahendraSinghDhoni,







