खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : शुक्रवार शाम को ओडिशा के बालासोर में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. इस हादसे में 280 से ज्यादा लोगो के मारे जाने की खबर हैं आजादी के बाद से यह अबतक की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक है।  इस हादसे में स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की आपस में टक्कर हो गई. इन ट्रेनों की टक्कर इतनी भयानक थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई और उसके कई डिब्बे दूसरे ट्रैक पर जा गिरे. कुछ ही देर में यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन उन डिब्बों से टकरा गई जिसके बाद उस ट्रेन के भी 3-4 डिब्बे भी पटरी से उतर गए. ट्रेनों की टक्कर के बाद बोगियां पटरियों पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं. हादसा इतना भयानक था कि कुछ सेकंड के अंदर ही चीख पुकार मच गई.  ओडिशा रेल हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. साउथ ईस्टर्न जोन के कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ( CRS) ए एम चौधरी इस बड़ी ट्रेन दुर्घटना की जांच करेंगे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि घायलों के उपचार की कोशिश जारी है. साथ ही कहा कि इस भयानक हादसे की जांच हाई लेवल कमेटी करेगी और CRS भी इंडिपेंडेंट जांच करेंगे. किस कारण से ये हादसा हुआ, ये पता लगाया जाएगा. फिलहाल फोकस अभी रेस्क्यू पर है. हादसा कैसे हुआ, इस बारे में तो इंक्वायरी के बाद पता चलेगा. अभियान में मदद के लिए सेना ने भी हाथ बढ़ाया है. जिस हिस्से में कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई थी, उस हिस्से से यात्रियों के शव बरामद किए जा रहे है.

 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा की ट्रेन दुर्घटना को लेकर मुआवजे की घोषणा की है. वैष्णव ने ट्वीट किया है - ओडिशा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन हादसे में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को दो लाख रुपये और मामूली घायलों को 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी. साथ ही पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000-50,000 रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्रेन हादसे के बाद राज्य दिवस समारोह रद्द करते हुए एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे के बारे में कोरोमंडल एक्सप्रेस के एक यात्री ने कहा कि हम S5 बोगी में थे और जिस समय हादसा हुआ उस उस समय मैं सोया हुआ था. हमने देखा कि किसी का सर, हाथ, पैर नहीं है. हमारी सीट के नीचे एक 2 साल का बच्चा था जो पूरी तरह से सुरक्षित है. बाद में हमने उसके परिवार वालों को बचाया.

बीजेपी ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर आज होने वाले देशभर के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए. उडीसा में हुई रेल दुर्घटना के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित किए गए. पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा जाएंगे. पहले वह बालासोर में हुए रेल हादसे वाले दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और फिर कटक के अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे. भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल दुर्घटना के संबंध में स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई है.

#TrainAccident,#OdishaTrainAccident,#TrainAccidentInBalasore,#CoromandelTrainAccident,