भारत विकास परिषद द्वारा विशाल दिव्यांग शिविर का हुआ आयोजन,146 लाभान्वित
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत विकास परिषद जो विभिन्न सेवा एवँ संस्कार के आयोजनों से वंचितों के उत्थान के साथ संस्कारित समाज के विकास में योगदान गत 60 वर्षों से लगी है। आज भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रान्त ने अपनी देहरादून ग्रेटर शाखा एवँ भवन श्री कालिका समिति के सहयोग से राष्ट्रीय दिव्यांगज़न सशक्तिकरण संस्थान के तत्वावधान में भवन श्री कालिका माता मन्दिर में विशाल दिव्यांग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ पूजन एवँ उद्धघाटन देहरादून कैन्ट की लोकप्रिय विधायिका एवँ समाज सेवी श्रीमती सविता कपूर जी के द्वारा किया गया।
श्रीमती सविता कपूर ने भारत विकास परिषद के सदस्यों एवँ भवन श्री कालिका माता समिति की कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के आयोजन वंचित परिवार के दिव्यांग सदस्यों के लिये लाभप्रद है और दूरस्थ स्थानों पर होने चाहिए जिससे वहाँ जहाँ पहुँच नही सकते उनके लिये महत्वपूर्ण के साथ उनके जीवन को खुशी देगे। शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगों को व्हीलचेयर, बैशाखियाँ, सुनने की मशीने एवँ पढ़ने के चश्मे वितरित किये गये। ग्रेटर शाखा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा ने कहा कि जब सेवा संस्थान परस्पर मिलकर कोई सेवा कार्य का संकल्प करते है तो ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा की जा सकती है और माँ के मन्दिर में होने से सब पर आशीर्वाद बना रहता है। उन्होंने भवन श्री कालिका माता समिति के अध्यक्ष श्री अशोक लाम्बा, संरक्षक गगन सेठी, राम स्वरूप भाटिया, केवल आनन्द, जय किशन कक्कड़ एवँ कार्यकारिणी के कदम कदम पर सहयोग के लिये भी धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय दिव्यांगज़न सशक्तिकरण संस्थान के श्री जगदीश लखेड़ा, भूपेन्द्र राणा, आमोद सिंह प्रमिल कुमार चौधरी एवँ स्टाफ को पूर्ण सहयोग की पूर्ण सरहाना की। कार्यक्रम प्रान्त के संरक्षक श्री अर्जुन दास भारद्वाज, उपाध्यक्ष सेवा श्रीमती अरुणा चावला, उपाध्यक्ष सम्पर्क श्रीमती निशा अग्रवाल वित्त सचिब श्री रोहित कोचगवे प्रकल्प प्रमुख डॉ एस के गोविल उपस्थित रहे। ग्रेटर शाखा के सचिव डॉ जय प्रकाश सेमवाल, कोषाध्यक्ष अभय कश्यप, शैलेन्द्र गुप्ता, अशोक डंग, नरेन्द्र गोयल, सारिका चौधरी एवँ अन्य सदस्यों के साथ भवन श्री कालिका माता समिति के सदस्यों ने उपस्थित होकर सेवा एवँ सहयोग दिया। शिविर के संयोजक श्री अनिल कुमार आनन्द थे।
#dehradunnews,#uttarakhandnews,3Bharat Vikas Parishad ,







