अजित अगरकर को मिल सकती हैं टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर की अहम जिम्मेदारी
(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया के पूर्व खिलाडी अजित अगरकर टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर की अहम जिम्मेदारी मिल सकती हैं, बीसीसीआई की और से आवेदन मांगे गए थे. अब इसमें अजीत अगरकर का नाम मुख्य चयनकर्ता बनने की रेस में आगे चल रहा है. जानकारी के मुताबिक अजित अगरकर ने गुरुवार को आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स से खुद को अलग कर लिया। अजित अगरकर 2021 में भी चयनकर्ता के पद के लिए इंटरव्यू दे चुके हैं, अजित अगरकर 191 वनडे, 26 टेस्ट और चार टी-20 मैच खेल चुके हैं। टीम इंडिया के अगले मुख्य चयनकर्ता की रेस में अजीत अगरकर का नाम अब लगभग तय माना जा रहा है. ऐसे में उनके नेतृत्व में वेस्टइंडीज के दौरे पर खेली जानी वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया चुनी जा सकती है.
#Ajit Agarkar, #BCCI,#Team India,







