महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुआ भीषण बस हादसा, 26 लोगों की मौत
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण बस हादसा हो गया हैं , जिसमे जिंदा जलकर 26 लोगों की मौत होने की खबर हैं, पुलिस के मुताबिक, नागपुर से औरंगाबाद रूट पर बस पहले लोहे के खंभे से टकराई और कंट्रोल खोने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई. जिले के एसएसपी सुनील कडासने ने बुलढाणा बस आग में 26 की मौत की पुष्टि की है. बस में कुल 33 यात्री सवार थे, बस में जब आग लगी, तब यात्री सो रहे थे. जब तक यात्री खतरे को भांप पाते, तब तक आग बहुत बढ़ चुकी थी. इसी वजह से कई लोगों की मौत बस में हो हुई. उधर बुलढाणा जिला कलेक्टर ने कहा कि शवों की डीएनए जांच की जाएगी, जिसके बाद सभी शवों कों परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस हादसे में छह से आठ लोग घायल हैं। फिलहाल हादसे की सही वजहों का पता नहीं चल पाया है। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बुलढाना के इस हादसे के बाद पीएम मोदी से लेकर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे तक सभी ने दुख जाहिर किया है. बुलढाना बस हादसे के बाद पीएमओ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र के बुलढाना में दर्दनाक बस दुर्घटना के बाद बहुत दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं. इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.
#Maharashtra Accident,#Maharashtra News,#Buldhana Accident,#Maharashtra Buldhana Bus Accident ,







