देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खडूड़ी भूषण ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अतिवृष्टि से कोटद्वार क्षेत्र में हुए नुकसान के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा की। कोटद्वार में मालन नदी पर बना डबल लेन मोटर पुल बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आने से गुरुवार को टूट गया था। हादसे के दौरान पुल का एक पिलर धंसने से उसके बीच का एक हिस्सा (स्पान) टूटकर नदी में समा गया। पुल टूटने से लालढांग समेत हल्दूखाता के 35 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क कटा गया है। 

#Vidhansabha Speaker Ritu Khaduri ,#cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,